Thursday, September 21, 2023
"दुआएं मन्नते रोशन दीया कबूल करें" | हिंदी शायरी (जम्मुल काज़मी)
Tuesday, September 19, 2023
"भूले है तुम्हे बड़ी शिद्दतो से" | हिंदी शायरी (प्रज्ज्वलित यादव)
~प्रज्ज्वलित यादव~
Monday, September 18, 2023
"मैं शायर नही हूं" | हिंदी शायरी (प्रज्ज्वलित यादव)
~प्रज्ज्वलित यादव~
"एक चेहरे से उतरती हैं रोज नक़ाबे कितनी" | हिंदी शायरी
"ये शराब का नशा तो उतार जायेगा" | हिंदी शायरी (नमन)
"रबते भी रखता हूं, रास्ते भी रखता हूं" | हिंदी शायरी
"तेरे बदन की खुशबू में मिलावट है किसी की" | हिंदी शायरी (प्रज्ज्वलित यादव)
तेरे बदन की खुशबू में मिलावट है किसी की,
तुझे बेहकाना हर किसी का काम नहीं लगता।
हम तो आपने आप में ही मरीज-ए-इश्क है,
जा ये बेवफाई का इल्ज़ाम भी तेरे सर नहीं लगता।
अब क्यों सता रहा है ये गम हमे,
इस गम को एक बीमार बीमार नहीं लगता।
रातों को जागे है और दिन में सोये बहुत,
अब हमे सूरज सूरज और चांद चांद नहीं लगता।
हम दोनों के दरमिया में दूरी बहुत है,
पर हमे ये फासला कुछ ख़ास नहीं लगता।
हम करते रहेंगे तेरे लोट आने का इंतज़ार,
अब तेरा इंतजार भी इंतजार नहीं लगता।
•प्रज्ज्वलित यादव•
Sunday, September 17, 2023
"बुरा हो वक्त तो सब आजमाने लगते हैं" | हिंदी शायरी (मालिकज़ादा जावेद)
की मरीज हमको दवाएं बताने लगते हैं,
बुरा हो वक्त तो सब आजमाने लगते हैं,
खुदा बुजुर्गों को ताउम्र खुद कफी रखें,
वगरना खून के रिश्ते रुलाने लगे हैं,
अजीब दौर है गुरबत की सर बुलंदी का,
पढ़ाई छोड़ के बच्चे कमाने लगते हैं,
नए अमीरों के घर भूल कर भी मत जाना,
हर एक चीज की कीमत बताने लगते हैं।
Sunday, August 20, 2023
राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 ( Part 1 | धारा 3 से 50)
राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009
- राजस्थान की पहली नगरपालिका 1864 में माऊंट आबू में स्थापित हुई थी। ऐसे ही अजमेर, ब्यावर और जयपुर में क्रमशः 1866, 1867 और 1869 में स्थापित हुई थी।
- राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 के समय 13वीं विधानसभा थी, अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह शेखावत थे, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत थे तथा राज्यपाल शैलेन्द्र सिंह थे। इसे राज्यपाल ने अनुमति 11 सितम्बर 2009 को दी थी। इस अधिनियम में 17 अध्याय, 6 अनुसूची तथा 344 धाराएँ हैं।
अध्याय - 2
3 से 50 धाराऐं (गठन और शासन)
- नई नगरपालिका बनने पर 6 माह में चुनाव कराये जाऐगे।
- किसी गांव को नगरपालिका घोषित करने पर वार्ड पंच, उपसरपंच और सरपंच क्रमशः सदस्य, उपप्रधान और प्रधान बन जाते है।
- किसी पूर्व नगरपालिका को खत्म करने पर निर्वाचित सदस्यों को हटा दिया जाऐगा।
- अगर दूसरी नगरपालिका मिलाई गई है तो उस नगरपालिका के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सदस्य नगरपालिका सदस्य माने जाऐगे। शामिल होने वाली नगरपालिका शेष कार्यकाल तक ही रहेगी।
धारा 4 - राज्य सरकार द्वारा नगरपालिका को नगरपालिका अधिनियम के अनुपयोगी प्रवधानों में छुट
धारा 5 - नगरपालिका की स्थापना एवं निगमन
धारा 6 - नगरपालिका की संरचना
धारा 7 - पदावधि या कार्यकाल
धारा 8 - नगरपालिका शासन का नगरपालिका में निहित होना
धारा 9 - वार्डों का विभाजन
धारा 10 - वार्डों का अवधारण
धारा 11 - नगरपालिका के लिए निर्वाचन
- कार्यकाल समाप्ति से पूर्व।
- विघटन की तिथि के बाद यदि 6 माह ही शेष रहे है तो चुनाव नहीं होगें।
धारा 12 - राज्य निर्वाचन आयोग के कृत्यों का प्रत्यायोजन
धारा 13 - प्रत्येक वार्ड के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करना
- आयु - 18 वर्ष
- वार्ड का मामूली तौर पर निवासी हो।
- कोई भी व्यक्ति एक से अधिक वार्ड की निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज नहीं करा सकता है।
धारा 14 - नामावली में रजिस्ट्रशन के लिए अयोग्यताऐं
- भारत का नागरिक न हो।
- पागल हो।
धारा 15 - मिथ्या घोषण
- 1 वर्ष का कारावास हो सकता है।
- 2000 से 5000 रू तक का जर्माना हो सकता है।
- उपरोक्त दोनों सजा भी हो सकती है।
धारा 16 - मुख्य निर्वाचन अधिकारी
धारा 17 - जिला निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति
धारा 18 - कर्मचारी उपलब्ध करवाना
धारा 19 - सरकारी अधिकारी को राज्य निर्वाचन आयोग में प्रतिनियुक्ति पर समझना
धारा 20 - निर्वाचन रजिस्ट्री अधिकारी के पद का दुरूपयोग
- 3 माह से 2 वर्ष का कारावास होगा।
- 1000 से 2000 का जुर्माना होगा ।
- उपरोक्त दोनों भी सजा भी हो सकती है।
धारा 21 - सदस्यों की योग्यता
- नगरपालिका के किसी वार्ड का निवासी होना चाहिए।
- उसकी न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
- घर में स्वच्छ शौचालय होना चाहिए।
धारा 21(क) - कुछ स्थानों पर निर्वाचन के लिए विशेष योग्यता -
- न्यूनतम आयु 21 से 35 वर्ष हो।
- अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग व महिलाओं के लिए जो सीटें आरक्षित कि गई है उनमें दो सीटें विशेष योग्यता के लिए भरी जा सकती है।
- अगर किसी नगरपालिका में अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग व महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों की संख्या 3 या 3 से कम है तो वहां एक सीट विशेष योग्यता के अनुसार भरी जाऐगी।
- अगर किसी नगरपालिका में अनारक्षित सीटों की संख्या 5 या 5 से कम है तो वहां एक सीट विशेष योग्यता से भरी जाऐगी।
- अगर किसी नगरपालिका में अनारक्षित सीटों की संख्या 5 से अधिक है तो वहां ऐसे 5 स्थानों के प्रत्येक खण्ड में एक स्थान विशेष योग्यता से भरा जाऐगा।
धारा 22 - एक से अधिक वार्डों में चुनाव लडने पर रोक
धारा 23 - ध्वनि विस्तारक, आदि के उपयोग पर प्रतिबन्ध
धारा 24 - सदस्यों की साधारण अयोग्यताऐं
- किसी न्यायालय द्वारा नैतिक अधमात वाले किसी अपराध के लिए दोषी ठहराया गया हो।
- धारा 245 के तहत अपराध सिद्ध किया जा चूका हो।
- किसी न्यायालय में 5 वर्ष या अधिक के लिए आरोप निर्धारित हो।
- खाद्य अपमिषर्ण निवारण अधिनियम के किसी अपराध में दोषी हो।
- किसी सेवा से कदाचार के आधार पर हटाया गया हो।
- ऐसा पेशवर व्यक्ति रह चुका हो जिसे किसी प्राधिकारी के आदेश द्वारा ऐसा व्यवसाय करने से रोका गया हो।
- नगरपालिका की शक्ति या व्यवस्था के अन्तर्गत किसी लाभ के पद पर हो।
- केन्द्र या राज्य सरकार के किसी वेतनिक या आसकालिक पद धारण कर रखा हो।
- न्यायालय द्वारा दिवालिया या पागल घोषित किया गया हो।
- दो या दो से अधिक संतानें हैं (27 नवम्बर 1995 के बाद) तो अयोग्य माना जाऐगा।
- नगरपालिका की संपत्ति पर कब्जा या गमन किया गया हो।
- भारतीय दंड सहिंता 1973 के तहत दोषी ठहराया गया हो।
धारा 25 - मतदान का अधिकार
धारा 26 - निर्वाचन में मत देने की रीति
धारा 27 - आकस्मिक रिक्तियां किस प्रकार भरी जायेंगी
धारा 28 - निर्वाचन अपराध
धारा 29 - भ्रष्ट आचरण
- रिश्वत लेना।
- किसी मतदाता को वोट देने से रोकना।
- समाजिक बहिस्कार या किसी उमीदवार को जाति से बाहर करना।
- धर्म, जाति और समुदाय आदि पर वोट मांगना।
- राष्ट्रीय प्रतीकों का दुरूपयोग करना।
- सती प्रथा का गुणगान करना (सती निर्वारण अधिनियम 1987 के तहत)
- मतदाता को प्रलोभन देना।
- सरकारी कर्मचारी का दुरूपयोग करना।
धारा 30 - निर्वाचन संबंधी मामलों में सिविल न्यायालयों की अधिकारिता
धारा 31 निर्वाचन याचिका
धारा 32 - जिला न्यायाधीश के आदेशों के विरूद्ध अपीलें
धारा 33 - समस्त उम्मीदवारों का निर्वाचन अपास्त होने की दशा में प्रक्रिया
धारा 34 - आदेशों और विनिश्चयों की अन्तिमता
धारा 35 - निरर्हरताएं
धारा 36 - निरर्हरता का हटाया जाना या उसकी कालावधि में कमी करना
धारा 37 - पद की शपथ
धारा 38 - त्यागपत्र
धारा 39 - सदस्य को हटाया जाना
- नगरपालिका की लगातार तीन साधारण बैठकों में अनुपस्थित रहे।
- धारा 37 के प्रावधानों का पालन नहीं करे।
- धारा 14 व 24 में उल्लेखित कोई अयोग्यता ग्रहण कर ले।
- धारा 21 की अपेक्षाओं को पूरा नहीं करता हो।
- सदस्य के रूप में जान बूझकर कर्तव्यों की उपेक्षा करता हो।
- किसी निक्रिष्ट आचरण का दोषी है।
- सदस्य के रूप में आपने कर्तव्यों का पालन करने में असमर्थ हो।
- अपने पद का दुरूपयोग किया हो।
धारा 40 - पदावधि की समाप्ति के पश्चात कतिपय अभिकथनों की जाँच
धारा 41 - धारा 39 के अधीन हटाये गये सदस्यों की निर्योग्यता
धारा 42 - किसी नगरपालिका के सदस्य का पद और संसद या राज्य विधानसभा या किसी पंचायतीराज संस्था की सदस्यता के साथ धारण करने पर निर्बन्धन
धारा 43 - प्रत्येक नगरपालिका में एक अध्यक्ष और एक उपाध्यक्ष होगा
- प्रत्येक नगरपालिका में एक अध्यक्ष और एक उपाध्यक्ष होगा।
- प्रत्येक नगरपरिषद् में एक सभापति और एक उपसभापति होगा।
- प्रत्येक नगरनिगम में एक महापौर और एक उपमहापौर होगा।
धारा 44 - अध्यक्ष या उपाध्यक्ष के निर्वाचन की विधिमान्यता का अवधारण
धारा 45 - मुख्य नगरपालिका कृत्य
- लोक स्वास्थ्य व स्वस्था का ध्यान रखना।
- मल व जल निकासी की व्यवस्था करना।
- रोशनी की व्यवस्था करना।
- आग नियंत्रण का काम भी नगरपालिका करती है।
- खतरनाक व्यापार व व्यवसायों पर नियंत्रण करना।
- शहर में शौचालयों का निर्माण करवाना।
- जन्म व मृत्यु का पंजीकरण करना।
- मृत जानवरों के शव का निस्तारण करना।
- मार्गों का नामकरण व धरों का संख्याकरन करना।
- जनसंख्या नियंत्रण, परिवार कल्याण और छोटे परिवार को बढ़ावा देना का काम भी नगरपालिका का है।
- आर्थिक विकास व सामाजिक न्याय के लिए योजनाए तैयार करना।
- मानव बस्तियों के लिए योजनाएँ तैयार करना।
- बाग, बगीचा और झरना निर्माण आदि की व्यवस्था करना।
- मनोरंजन की व्यवस्था करना।
- जिला या क्षेत्रीय विकास योजनाओं के साथ नगरिय विकास योजनाओं को जोड़ना।
धारा 46 - अन्य नगरपालिका कृत्य
- पर्यावरण संरक्षण क्षेत्र में कार्य करना।
- लोक स्वास्थ्य व स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य करना।
- शिक्षा व संस्कृति के क्षेत्र में भी कार्य करना।
- लोक कल्याण के क्षेत्र में कार्य करना ।
- सामुदायिक क्षेत्र के कार्य करना।
धारा 47 - सरकार द्वारा समनुदेशित कृत्य
धारा 48 - अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के कृत्य
- बैठक आयोजन करवाना।
- बैठक की अध्यक्षता करना।
- वित्तिय व कार्यपालिका प्रशासन पर निगरानी रखना।
धारा 49 - मुख्य नगरपालिका अधिकारी की शक्तियाँ व कार्य
- नगरपालिका के सभी अभिलेखों की रक्षा व रख - रखाव करेगा।
- मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका की ऐसी समस्त शक्तियों का उपयोग करेगा जो राज्य सरकार उसे सौपेंगी।
- समस्त पत्राचार मुख्य नगरपालिका अधिकारी नाम से होते है।
- मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका की बैठकों में किसी भी विषय पर स्पष्टीकरण दे सकता है लेकिन मत देने का अधिकार नहीं है।
धारा 50 - कार्यभार सौपना
"दुआएं मन्नते रोशन दीया कबूल करें" | हिंदी शायरी (जम्मुल काज़मी)
दुआएं मन्नते रोशन दीया कबूल करें, वो आए मेरे और अश्क-ए-वफा कबूल करें, वो आईने से अगर मुतमईन नहीं है तो फिर, हमारी आंखें बतौर आईना कबूल करे...
-
राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 74वां संविधान संशोधन 1992 के समय प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हाराव तथा राष्ट्रपति शंकरदयाल शर्मा थे। ये संविध...
-
एक चेहरे से उतरती हैं रोज नक़ाबे कितनी , कितने लोग हमें एक शख्स में मिल जाते है , वक़्त बदलेगा तो इस बार पूछेंगे उससे हम , तुम बदलते हो तो क...
-
दुआएं मन्नते रोशन दीया कबूल करें, वो आए मेरे और अश्क-ए-वफा कबूल करें, वो आईने से अगर मुतमईन नहीं है तो फिर, हमारी आंखें बतौर आईना कबूल करे...







