~प्रज्ज्वलित यादव~
~प्रज्ज्वलित यादव~
~प्रज्ज्वलित यादव~
तेरे बदन की खुशबू में मिलावट है किसी की,
तुझे बेहकाना हर किसी का काम नहीं लगता।
हम तो आपने आप में ही मरीज-ए-इश्क है,
जा ये बेवफाई का इल्ज़ाम भी तेरे सर नहीं लगता।
अब क्यों सता रहा है ये गम हमे,
इस गम को एक बीमार बीमार नहीं लगता।
रातों को जागे है और दिन में सोये बहुत,
अब हमे सूरज सूरज और चांद चांद नहीं लगता।
हम दोनों के दरमिया में दूरी बहुत है,
पर हमे ये फासला कुछ ख़ास नहीं लगता।
हम करते रहेंगे तेरे लोट आने का इंतज़ार,
अब तेरा इंतजार भी इंतजार नहीं लगता।
•प्रज्ज्वलित यादव•
की मरीज हमको दवाएं बताने लगते हैं,
बुरा हो वक्त तो सब आजमाने लगते हैं,
खुदा बुजुर्गों को ताउम्र खुद कफी रखें,
वगरना खून के रिश्ते रुलाने लगे हैं,
अजीब दौर है गुरबत की सर बुलंदी का,
पढ़ाई छोड़ के बच्चे कमाने लगते हैं,
नए अमीरों के घर भूल कर भी मत जाना,
हर एक चीज की कीमत बताने लगते हैं।
दुआएं मन्नते रोशन दीया कबूल करें, वो आए मेरे और अश्क-ए-वफा कबूल करें, वो आईने से अगर मुतमईन नहीं है तो फिर, हमारी आंखें बतौर आईना कबूल करे...